BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 15-10-2026

गोरखपुर में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, दिन दहाड़े दिया घटना को अंजाम

गोरखपुर : हरपुर बुदहट क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके अन्य भाई करनपुरा में रहकर खेती-बारी करते हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह सुदामा पांडेय का 26 वर्षीय पुत्र शिवम पांडेय करनपुरा स्थित खेत की जुताई कराने पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर वहां से चला गया। आरोप है कि ट्रैक्टर के जाने के बाद रधई का एक अन्य भाई मौके पर पहुंचा और शिवम को गोली मारने के लिए ललकारा। इसके बाद रधई ने शिवम पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल शिवम जान बचाने के लिए भागा, लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना बाद मुख्य आरोपित मौके से फरार है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपितो की तलाश चल रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।