BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 17-10-2026

गीडा में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पंजाब के व्यापारी से करोड़ों की ठगी

गोरखपुर : गीडा में फैक्ट्री लगवाने और कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पंजाब के एक व्यापारी से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना कस्बे के निवासी गोपाल कृष्ण ने तारामंडल क्षेत्र के एक व्यक्ति के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। व्यापारी का आरोप है कि साझेदारी के नाम पर उनसे रकम निवेश कराई गई, लेकिन न तो फैक्ट्री लगी और न ही उनकी रकम वापस की जा रही है। रकम मांगने पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। गोपाल कृष्ण के अनुसार, पंजाब में उनका अपना कारोबार है। तारामंडल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें गोरखपुर में व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव दिया। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि गोरखपुर में कारोबार करना सुरक्षित है और निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। गीडा में फैक्ट्री लगाने और साझेदारी में व्यवसाय करने की बात कहकर उनसे रुपये निवेश कराए गए। व्यापारी का आरोप है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई के करोड़ों रुपये लगा दिए, लेकिन वादे के मुताबिक फैक्ट्री नहीं लगाई गई। अब जब वह अपनी रकम वापस मांग रहे हैं तो उन्हें टाल मटोल किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, रकम मांगने के लिए गोरखपुर आने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी जाती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:35
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।