आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
सहजनवा
/ ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, Tractor
गोरखपुर / सहजनवा
11-Mar-2026 05:26 PM
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य व्यक्ति फरार
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवां ब्लॉक
अंतर्गत हरपुर बुदहट क्षेत्र के डुमरैला गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली
पलटने से 26 वर्षीय रामेश्वर विश्वकर्मा
की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।मिली जानकारी
के अनुसार, रामेश्वर विश्वकर्मा
मंगलवार को बांसगांव के मुख्य बाजार क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मौजूद थे।
इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससेरामेश्वर
गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी
थी।
बताया जा रहा
है कि हादसे के वक्त ट्रॉली में दो अन्य लोग भी सवार थे, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। ये दोनों भी उसी गांव
के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच
शुरू कर दी है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
Image Source Here...
परिजनों के
अनुसार, रामेश्वर विश्वकर्मा अपने
माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे। चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे होने के
कारण वह परिवार के लाडले थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। इस अचानक हुए हादसे से
परिवार सदमे में है।
घटना की खबर मिलते ही
गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से
मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रामेश्वर की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है।