gorakhpur, cm yogi, Truck driver, LED bulb
गोरखपुर / सहजनवा
17-Mar-2026 03:20 PM
ट्रक ड्राइवर ने 45 लाख से अधिक के एलईडी बल्ब रास्ते से किए गायब, बिहार का रहने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
रूरल न्यूज नेटवर्क।कैंट पुलिस ने एलईडी बल्ब चोरी करने वाले एक ट्रक ड्राइवर
को गिरफ्तार किया। आरोपी को अपने ट्रक से लाखों रुपए के बल्ब फरीदाबाद से नेपाल के
काठमांडू पहुंचाना था। लेकिन उसने बीच रास्ते से ही माल गायब कर दिया।मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद कैंट पुलिस
ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।आरोपी के पास
से चोरी किए गए 45.64 लाख रुपए का एलईडी बल्ब बरामद कर किया गया है।
उसकी पहचान बिहार के गुलशन शाह कानू के रुप में हुई है।
जानिए पूरा
मामला...महाराजगंज के ठूठीबारी स्थित त्रिपाठी
कॉम्प्लेक्स निवासी सविता त्रिपाठी का मारुती इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट के नाम से
फर्म है। जिसके जरिए वह ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं। सविता के अनुसार उन्हें अपने
काम के लिए फरीदाबाद-पलवल (हरियाणा) से वाया सोनौली होते हुए काठमांडू (नेपाल) तक
माल भेजने के लिए एक ट्रक की आवश्यकता थी।जिसके लिए उन्होंने
बिहार के पश्चिमी चंपारण मैनाटाड़ निवासी ट्रक मालिक और ड्राइवर गुलशन साह कानू से
संपर्क किया। गुलशन ने बीते 13 फरवरी के ई-वे बिल
के आधार पर 374 गत्ता एलईडी बल्ब लोड किए, जिनका कुल वजन करीब 3.18 टन था। बल्ब की अनुमानित कीमत 45 लाख, 64 हजार,914 रुपये बताई गई है।
Image Source Here...
ट्रक में खराबी की सूचना दीट्रक चालक को किराए के लिए पहले 15 हजार रुपए और फिर 35 हजार रुपए का भुगतान भी किया गया। इसके बाद
चालक ने ट्रक लेकर काठमांडू के लिए रवाना होने की सूचना दी।
आरोप है कि बीते 14 फरवरी की रात करीब 7:30 बजे चालक गुलशन साह कानू ने कॉल कर उनके पति
गोपाल त्रिपाठी को बताया कि ट्रक में खराबी आ गई है और गाड़ी गीडा में खड़ी है।
उसने मरम्मत के लिए 20 हजार रुपए और लेकर आने को कहा।
मोबाइल स्विच ऑफ
होने से पीड़ित को शक हुआ
जब गोपाल त्रिपाठी रुपए लेकर गीडा पहुंचे तो
वहां न तो चालक मिला और न ही ट्रक। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद ट्रक और चालक का
कोई पता नहीं चला। इसके बाद चालक का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।
इस ट्रांसपोर्ट का किराया पहले काम कर चुके
ड्राइवर जय प्रकाश सिंह के माध्यम से तय किया गया था। जब उनसे ट्रक और माल के बारे
में जानकारी ली गई तो उन्होंने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। तब उन्हें यह शक हुआ कि
उनका लाखों का समान चोरी हो गया है।
SSP से शिकायत कीइसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
कर उसकी तलाश शुरू की। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से
चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी गए माल भी बरामद कर लिए गए
हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया
गया।