Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, tractor-trolley 01-Apr-2026 05:35 PM

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण हुआ हादसा, जनहानि नहीं

रूरल न्यूज नेटवर्क बुधवार सुबह भीटी-हरपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। यह घटना भीटी चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रॉली पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें लादकर ले जा रही थी। मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण रास्ते में खुदाई की गई थी और गिट्टी बिखरी पड़ी थी। इसी वजह से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली सहित गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के समय ट्रॉली पर सोनू, राजू और मुकेश मौजूद थे। वे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, हालांकि घटना के बाद वे काफी भयभीत नजर आए। उन्होंने बताया कि अचानक ट्रॉली पलटने से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। ट्रॉली के गड्ढे में फंस जाने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए उसमें लदी ईंटों को मौके पर ही उतारना पड़ा।

Image Source Here...

स्थानीय ग्रामीण आनंद, करुणेश, सौरभ और राजेश ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह खुदाई और गिट्टी बिखरी होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×