Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, medical, liquor shop 28-Mar-2026 06:04 PM

मेडिकल स्टोर के पास शराब दुकान का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, स्थानांतरण की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क सहजनवा तहसील क्षेत्र के कटसहरा चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने एक प्रस्तावित कंपोजिट शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस दुकान को तत्काल किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह शराब की दुकान एक मेडिकल स्टोर के पास खोली जा रही है, जो नियमों की अनदेखी है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

Image Source Here...

मरीजों की सुरक्षा और मर्यादा पर संकट ​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकान आवंटित की गई है, उसके ठीक बगल में उनका मेडिकल स्टोर संचालित है। डॉ. मौर्य के अनुसार, "मेडिकल स्टोर पर दिन-रात गंभीर मरीज, महिलाएं और बुजुर्ग दवा लेने आते हैं। यदि यहाँ शराब की दुकान खुलती है, तो पियक्कड़ों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षा का खतरा पैदा होगा।

​स्थानीय लोगों का तर्क है कि नशे की हालत में लोग अक्सर गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब होगा और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहेगी।

​नियमों की अनदेखी का आरोप ​प्रदर्शनकारियों ने आबकारी विभाग की नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों के समीप शराब की दुकानें नहीं खोली जा सकतीं। मेडिकल स्टोर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र है, ऐसे में इसके पास दुकान खोलना नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत भेजकर हस्तक्षेप की अपील की है।

​प्रदर्शन में ये रहे शामिल ​विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दुकान को स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से महताब आलम, अवधेश यादव, अजय कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार, उषा देवी, विनोद, सावित्री, विनोद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×