Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Water गोरखपुर / सहजनवा 09-Jun-2026 01:45 PM

जल जीवन मिशन पाइपलाइन से रिसाव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पेयजल आपूर्ति बाधित

सहजनवा ब्लॉक स्थित उज्जिखोर और मटकापार ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से रिसाव और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन में कई स्थानों पर रिसाव के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसके बावजूद, उन्हें नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनिल गुप्ता ने बताया कि रिसाव का पानी घरों के सामने और गलियों में जमा हो रहा है, जिससे कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने शिकायत की है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि कागजों में निस्तारण दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस है।

Image Source Here...

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन के रिसाव को रोककर नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन में सचिन गुप्ता, राम सावर, गुल्लु पांडे, कोदई गुप्ता, छोटेलाल यादव, श्रीराम यादव, धर्मेंद्र सिंह, रामजन्म सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×