Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Woman, accident 29-Jan-2026 02:19 PM

सड़क हादसे में महिला की मौत, बेकाबू चार पहिया वाहन ने रौंदा, सीसीटीवी फुटेज गायब

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सुबह भीटी रावत चौराहे पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Image Source Here...

पुलिस टीम सीसीटीवी में आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में एक कार को गुजरते देखा गया है। परिजनों ने बताया कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। जिससे हादसा उसी कार से हुआ है, ऐसी संभावना है। बताया जा रहा है कि कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही थी। सड़क पार करते समय दुर्घटना हुई है। मृतक महिला की पहचान कुसुम देवी (पत्नी चन्दगी यादव) के रूप में हुई है। वह सहजनवां थाना क्षेत्र के धुसियापार (टेकुआपाती) गांव की निवासी थीं। पति चन्दगी यादव इंण्डेन गैस कंपनी गीडा में लोडिंग का काम करते हैं।

Image Source Here...

हादसे का सीसीटीवी फुटेज गायब

कुसुम देवी के परिजनों ने बताया कि महिला घर के लिए कुछ सामान लेने भीटी रावत चौराहे के पास स्थित बाजार गई थी। सड़क पार करते समय बेकाबू कार ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। चौराहे पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। हालांकि जब मृतका के परिजनों ने फुटेज की जांच कराई तो घटना के समय का फुटेज गायब मिला। परिजनों ने इसको लेकर नाराजगी जताई है।

फुटेज गायब होने के बाद परिजनों ने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दुर्घटना करने वाला वाहन क्षेत्र का ही था और स्थानीय प्रशासन किसी बड़े व्यक्ति के दबाव में आकर दोषी को बचाना चाहता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×