Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, woman, hang गोरखपुर / सहजनवा 04-Apr-2026 06:07 PM

युवती का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पति हिरासत में

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके के जीतपुर गांव में शुक्रवार रात 25 वर्षीय मीनाक्षी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति विक्कू निषाद ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, मीनाक्षी के मायके वालों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाया है।

Image Source Here...

सूचना मिलते ही गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय और नौसड़ चौकी प्रभारी अंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामला पूरी तरह संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि मौके से न तो कोई फंदा मिला और न ही कोई स्टूल या फांसी लगाने का अन्य साधन दिखाई दिया।

Image Source Here...

मृतका के पति विक्कू निषाद ने शुक्रवार रात अपने ससुराल वालों को फोन कर बताया था कि मीनाक्षी बेहोश हो गई है। इसके बाद रात करीब एक बजे मृतका के भसुर जगदीश ने मुंबई से मायके वालों को फोन कर बताया कि मीनाक्षी ने फांसी लगा ली है। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तो मीनाक्षी मृत पड़ी मिलीं।

नौसड़ चौकी इंचार्ज अंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतका के पति विक्कू निषाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विक्कू निषाद मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2020 में महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के चंदनमाफी गांव निवासी श्रीराम निषाद की बेटी मीनाक्षी से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×