gorakhpur, cm yogi, molestation, women
गोरखपुर / सहजनवा
20-Apr-2026 03:56 PM
छेड़खानी का विरोध करने पर युवतियों पर हमला, तलवार-फावड़े से जानलेवा वार, गांव में तनाव
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवा थाना
क्षेत्र के कुसम्हा खुर्द गांव में छेड़खानी का विरोधकरने पर दो युवतियों
पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में दोनों युवतियां गंभीर रूप से
घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवतियों पर तलवार और फावड़े से जानलेवा वार
किए। हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों
के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई
है।
Image Source Here...
क्या है पूरा मामला
कुसम्हा खुर्द निवासी ममता
निषाद पुत्री विनोद अपनी मां और बहनों के साथ घर के काम में हाथ बंटा रही थी। वे
सभी मिलकर भूसे की ढुलाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और
युवतियों को देखकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा। आरोप है कि वह युवक गलत
नीयत से फब्तियां कसरहा था।जब ममता और
उसकी बहनों ने इस दुर्व्यवहार का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी
आगबबूला हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवतियों
पर तलवार और फावड़े जैसे घातक हथियारों से हमला बोल दिया।इस अचानक हुए हमले में युवतियां लहूलुहान होकर वहीं गिर
पड़ीं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता ममता निषाद ने थाने पहुंचकर
आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
गांव में तनाव का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात
के बाद से कुसम्हा खुर्द गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि
महिलाओं के साथ इस तरह की हिंसा समाज के लिए एक बुरा संकेत है। फिलहाल पुलिस
आरोपियों की तलाश में जुटी है और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया गया है।