Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, death • गोरखपुर / सहजनवा • 15-06-2026

चाकू मारकर युवक की हत्या, मौसी से अफेयर चलाने पर चचेरे भाइयों ने सीने-पेट पर किए कई वार

रूरल न्यूज नेटवर्क युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक का चचेरे भाई की सगी मौसी से अफेयर चल रहा था। इस बात से नाराज चचेरे भाई ने प्लान बनाकर हमला किया। परिजनों ने खून से लथपथ हाल में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख, उसके डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी चचेरे भाई समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात गीडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय पाल (28) गीडा थाना क्षेत्र के बनगावां में रहता है। विजय के पिता कृष्ण कुमार पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। दोनों ही भाई बेंगलूरु में रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं। इधर 6 दिन पहले विजय पाल गांव आया था।

Image Source Here...

रविवार देर रात करीब 1 बजे विजय आरोपी चचेरे भाई विनय के कहने पर उसके साथ घर से 500 मीटर पर दूरी पर स्थित ईंट के भट्‌ठे पर गया। चचेरे भाई ने उसे खूब शराब पिलाई। इस दौरान वहां चचेरे भाई की मौसी का लड़का और अन्य युवक भी मौजूद थे।

नशे में होने के बाद अचानक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से विजय पर हमला बोल दिया। विजय के सीने और चाकू पर कई प्रहार किए गए। मरा जानकर आरोपी उसे ईंट के भट्‌ठे पर छोड़कर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल विजय गांव में आकर चिल्लाने लगा। तब पिता और गांव के अन्य लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही भोर में उसकी मौत हो गई। आरोपी उसी गांव का है। इसलिए घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। जिसको देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पुलिस के मुताबिक, विजय का चचेरे भाई की सगी मौसी से अवैध सम्बंध था। इसको लेकर गांव में भी चर्चा रहती थी। इसको लेकर विनय काफी नाराज रहता था। इसलिए इस बार जब विजय पाल गांव आया तो हत्या करने के लिए विनय ने प्लान बनाया था।

इस संबंध में सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी विनय की पहचान की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:57
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब