Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, teacher, Sardarnagar 24-Jan-2026 05:56 PM

सरदारनगर में सहायक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, दिव्यांग बच्चों के शिक्षण कौशल और टीएलएम प्रयोग पर विशेष प्रशिक्षण

रूरल न्यूज नेटवर्क। समावेशित शिक्षा के अंतर्गत सहायक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को बीआरसी सरदारनगर में संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के कुल 47 सहायक शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण को बेहतर बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर गिरजेश कुमार मिश्रा ने 21 प्रकार की दिव्यांगताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांग, पूर्ण दृष्टि दिव्यांग, अल्प दृष्टि दिव्यांग, श्रवण दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी, बहु दिव्यांग और अधिगम अक्षम बच्चों की शिक्षण विधि, शिक्षण कौशल और टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) के प्रयोग पर जोर दिया। गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों की पहचान, रोकथाम और लक्षणों के साथ उनके शिक्षण-प्रशिक्षण के गुण भी सिखाए गए।

Image Source Here...

मास्टर ट्रेनर अरुण द्विवेदी ने ब्रेल लिपि और साइन लैंग्वेज के माध्यम से भाषाई ज्ञान व गणितीय कौशल विकसित करने के तरीके बताए। वहीं, मास्टर ट्रेनर नीतीश सरोज ने श्रवण दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण और फेशियल एक्सप्रेशन के माध्यम से शैक्षिक कौशलों के विकास पर विस्तृत चर्चा की।

खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करनी चाहिए, ताकि वे आगे बढ़ सकें।

Image Source Here...

इस प्रशिक्षण का संचालन श्री चंद्र प्रकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें शिक्षक नेता संतोष गिरी, विवेक सिंह, सुनीता पासवान, गोविंद शाह, लक्ष्मी श्रीवास्तव, श्वेता त्रिपाठी, अरुण कुमार यादव, कामना त्रिपाठी, महफूज आलम, विजय प्रताप सिंह, इंदूमल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। रजत, गिरजेश, अजीत और चंद्रशेखर ने तकनीकी सहयोगी के रूप में योगदान दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×