Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Hanuman Dham 19-May-2026 03:19 PM

हनुमंत धाम में ज्येष्ठ मंगलवार पर शरबत वितरण, मंदिर समिति ने राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी-शरबत

रूरल न्यूज नेटवर्क सरैया हनुमंत धाम परिसर में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने राहगीरों के लिए शरबत और ठंडा पानी वितरण का आयोजन किया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Image Source Here...

यह आयोजन सरैया हनुमंत धाम में किया गया, जहाँ मंदिर समिति द्वारा राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से शरबत और ठंडा पानी पिलाया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश फैलाने वाला बताया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमानिवास पाण्डेय ने कहा, "हमारा धर्म और हमारी जिम्मेदारी केवल अपने लिए नहीं है, बल्कि समाज की सेवा में छिपी है। आज का यह छोटा सा प्रयास किसी की प्यास बुझा सके, किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके, यही हमारी असली खुशी है।" उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि हर वर्ष ज्येष्ठ मंगलवार पर यह सेवा और भी बड़े पैमाने पर हो, ताकि समाज में प्रेम, सहयोग और मानवता की भावना हमेशा बनी रहे।

इस सेवा कार्य में मंदिर के पुजारी विवेकानंद दुबे, पवन सिंह, चंद्रभूषण ओझा, रमेश दीक्षित, राजू सिंह, नानक सरदार, पिंटू, धर्मेंद्र चौधरी, अनुराग मोदनवाल, दीनानाथ मोदनवाल, जितेंद्र कसौधन, परितोष, ट्विंकल, डॉ. बी.पी. राय, शिव गुप्ता, दिवाकर मोदनवाल, कृष्ण गोपाल, रमेश निगम, शैलेंद्र मिश्रा, गुड्डू सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×