Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Sharbat गोरखपुर / सरदारनगर 09-Jun-2026 04:16 PM

ज्येष्ठ के छठे मंगलवार को शरबत वितरण, राहगीरों को पिलाया ठंडा जल

रूरल न्यूज नेटवर्क चौरीचौरा स्थित सरैया सरदारनगर में शर्बत और ठंडा जल वितरित किया गया। यह कार्यक्रम श्री हनुमंत धाम हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरैया प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्यासे को पानी पिलाना हमारा संस्कार है और तेज धूप में राहगीरों को शरबत पिलाना पुण्य का कार्य है।

Image Source Here...

इस आयोजन को अनिल उपाध्याय ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमानिवास पांडेय, पवन सिंह, चंद्रभूषण ओझा, जितेंद्र कसौधन, दीनानाथ मोदनवाल, राजीव गुप्ता, पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र पांडेय, पिंटू राय, अजीत उपाध्याय, विवेक दुबे, भोला, नेकीराम, आर्यन सिंह और छोटू शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, श्री हनुमान मंदिर के निकट ट्रस्ट कार्यालय पर भी शर्बत और ठंडा जल पिलाया गया। इस वितरण में नीरज पांडेय का सहयोग रहा। इस दौरान योगेंद्र गौड़, मन्नू गौड़, राहुल, सचीन और बंटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×