Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Guruveshwar Nath, Athletic, Competition 31-Jan-2026 04:42 PM

श्रीगुरुवेश्वर नाथ मिश्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता:बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रूरल न्यूज नेटवर्क। डुमरी पोस्ट बिशनपुर में श्री गुरुवेश्वर नाथ मिश्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 400 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जबकि बालिका वर्ग के लिए 400 मीटर की दौड़ हुई।

Image Source Here...

बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में उमेश साहनी ने प्रथम, गौतम ने द्वितीय और दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, सूरज यादव द्वितीय और किशन यादव तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में रोहित कुमार ने पहला, मोहित कुमार ने दूसरा, बोल्ट ने तीसरा, अशरफ ने चौथा और महेंद्र कुमार ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मानसी ने प्रथम, दुर्गा ने द्वितीय, अर्चना ने तृतीय और सोनम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

Image Source Here...

इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन आर्मी के अनिल मिश्रा और निहाल मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मिश्रा और पूर्व प्रधान बृजेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में मंटू मिश्रा, रोहित मिश्रा, विपिन मिश्रा, नीरज मिश्रा, रामू मिश्रा, गंगेश मिश्रा, अनु ऋषि और विशाल ने सहयोग किया। संजय कुमार निषाद, विपिन कुमार यादव और धर्मेंद्र यादव (गोपालपुर) ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×