Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, minor girl, kidnappe 15-Mar-2026 02:49 PM

15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण हो गया है। पंजाब के लुधियाना निवासी एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। किशोरी की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की बड़ी बहन ने बताया कि जब वह घर में नहीं मिली तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव वालों से पता चला कि उसे एक युवक के साथ जाते देखा गया था।

13 मार्च की देर शाम करीब 8 बजे किशोरी की बड़ी बहन सिकरीगंज थाने पहुंची और नामजद तहरीर दी। उसने अपनी बहन के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे तलाश करने की मांग की। तहरीर में यह भी बताया गया है कि किशोरी अपने साथ जो मोबाइल फोन ले गई है, वह भी बंद आ रहा है।

Image Source Here...

थानाध्यक्ष सिकरीगंज सब इंस्पेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने केस संख्या 78/2026 में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत आरोपी युवक सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सचिन आलमगीर, 6 नंबर चौकी, ढोल बाग, लुधियाना, पंजाब का निवासी है।

नाबालिग किशोरी के अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सौंपी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही किशोरी को तलाश कर लिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×