BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, pickup • गोरखपुर / उरूवा • 15-05-2026

पिकअप-बाइक टक्कर, युवक की मौत, मुंबई से तीन माह बाद घर लौट रहा था अर्जुन मौर्य

रूरल न्यूज नेटवर्क। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिकरीगंज-भूमीधर इंटर कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Image Source Here...

हादसे में बेलघाट थाना क्षेत्र के सिंहौरा ग्राम सभा के गोवारी निवासी अर्जुन मौर्य (पुत्र रामाश्रय मौर्य) और उनके साथी प्रियांशु शाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्रियांशु शाही का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतक अर्जुन मौर्य की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। वह मुंबई में मजदूरी करते थे और करीब तीन माह बाद अपने घर लौट रहे थे। परिवार के अनुसार, अर्जुन दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी दो वर्ष की एक बेटी भी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।