Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, accused • गोरखपुर / उरूवा • 01-06-2026

युवक को पीटकर मारा, मौत, आटो चलाकर परिवार का करता था जीविकोपार्जन, 4 आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क सिकरीगंज के ढखवा बाजार में जवान भाई को खोने के बाद कुछ इस तरह बहन रीना चिल्लाकर अपना गुस्सा जाहिर कर रही थीं। पिंटू की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बहन रीना ने बताया कि ऑटो चलाकर भाई पूरे परिवार का खर्च चलाता था। कभी किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी। इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

Image Source Here...

 मरा समझकर भागे थे हमलावर

मनभावती देवी का आरोप है कि गांव के अरविंद पुत्र रामकवल, मीरा पत्नी अरविंद, रामबदन पुत्र सामरथी तथा ब्रह्मसारी गांव निवासी मुकेश, सम्मेलन पुत्र उमेश साहनी सहित अन्य लोगों ने मिलकर पिंटू की बेरहमी से पिटाई की। घटना के दौरान पीछे से आ रही उसकी बड़ी भाभी सीमा देवी मौके पर पहुंच गईं। उन्हें आता देख हमलावर पिंटू को मरा समझकर मौके से फरार हो गए।

Image Source Here...

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों गोलू, राहुल और राजेश यादव की मदद से घायल पिंटू को घर पहुंचाया गया। इसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढेबरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिंटूलाल अविवाहित था और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि जमीन विवाद में यह घटना हुई है। आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:45
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब