Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Brother, Saryu river • गोरखपुर / उरूवा • 25-05-2026

सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत, गोताखोरों ने रेस्क्यू कर मौसी को बचाया, छुट्‌टी में आए थे ननिहाल घूमने

रूरल न्यूज नेटवर्क सरयू में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि मौसी को गोताखोरों ने रेस्क्यू करके बचा लिया है। बच्चे मंदिर के पास नदी में नहाने गए थे। संतुलन बिगड़ने से तीनों करीब 40 फीट गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद एक बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी से एक किशोरी और एक बच्चे को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोरी का इलाज जारी है। तीसरी बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज निवासी प्रिंस (11) पुत्र ओमकार और शिवानी (13) पुत्री ओमकार के रूप में हुई है। वहीं मेहड़ा निवासी माया (16) पुत्री विष्णु का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है। विनिता की ससुराल ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज में है। गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव में स्कूलों में छुट्‌टी के बाद विनीता बच्चों प्रिंस (11) और शिवानी (13) के साथ अपने मायके आई थी। रविवार सुबह 9 बजे दोनों बच्चे अपनी मौसी माया (16) के साथ गांव के बाहर हनुमान मंदिर घूमने गए थे। वहां सभी दर्शन करने के बाद नहाने चले गए।

वहां नहाते समय अचानक प्रिंस का पैर फिसल गया। तभी उसकी बहन शिवानी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी। लेकिन वह भी वहां फंस गई। उनके साथ आई मौसी माया भी चिल्लाने लगी और उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। वह भी डूबने लगी और करीब 40 फुट गहरे पानी में चली गई।

Image Source Here...

चीखने चिल्लाने की आवाज पर गांव का ही चंद्रमाल यादव दौड़ते हुए पहुंचा और नदी में पिंक सूट दिखाई देने पर छलांग लगा दी। जब उसे निकाला तो वह गांव की माया थी। इसके बाद दोबारा कूदा तो प्रिंस को बाहर निकाला।

उन दोनों के पेट से पानी निकाला। इस दौरान माया की सांस चल रही थी। परिवार के लोग तुरंत दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। जबकि माया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Image Source Here...

दो घंटे बाद मिला शिवानी का शव

मौके पर मौजूद लोगों ने तीसरी बच्ची की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शिवानी को नदी से बाहर निकाला गया। उसे भी सीएचसी गोला भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह एवं तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया- भाई-बहन के शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद कानून कार्रवाई करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:02
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया बाबा गोरखनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के प्रतिमा की पूजा-अर्चना
गोरखपुर : बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो के बीजेपी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिया चुनाव जीतने का मन्त्र
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन गोडधइया नाले का स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर : शहर में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अधिकारियों की बैठक में जमाव के लिए जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी करेंगे कल महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण