गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
उरूवा
/ हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार,...
हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में युवक को पीट-पीट कर मार डाला, भागते समय पकड़े गए
रूरल न्यूज नेटवर्क।सिकरीगंज थाना
क्षेत्र के ढखवा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर 30 मई को पिंटू
लाल (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सिकरीगंज
पुलिस ने सोमवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि
पकड़े गए आरोपी बाहर भागने की फिराक में थे। इससे पहले दबोच लिया गया।
Image Source Here...
आरोपियों की पहचान बेलघाट
के ब्रह्मसारी गांव निवासी मुकेश साहनी, सम्मेलन साहनी, मन्नू साहनी, अमरेश साहनी और
मीरा देवी के रूप में हुई। मृतक की मां मनभावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद समेत
अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।इस घटना में जांच के दौरान 2 और नाम प्रकाश
में आए हैं। पुलिस ने 3 नामजद मुकेश
साहनी, सम्मेलन साहनी, मीरा देवी के
साथ अज्ञात से प्रकाश में आए मन्नू साहनी और अमरेश साहनी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस को इन दाेनों भाइयों की भी संलिप्तता मिली है। वहीं नामजद आरोपियों में
रामबदन और अरविंद की पुलिस तलाश कर रही है।सिकरीगंज थाना
क्षेत्र के ढखवा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार शाम पिंटू लाल (25) की पीट-पीटकर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। पिंटू की
मां मनभावती देवी ने छह नामजद समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।
मनभावती देवी ने बताया कि
पिंटू लाल शनिवार शाम घर से शिवपुर स्थित एक मुर्गी फार्म से मुर्गा खरीदने के लिए
निकला था। आरोप है कि शाम करीब 7:30 बजे ढखवा
बाजार-बारीगांव मार्ग पर शिवपुर तिराहे के समीप पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसे
रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया।
मरा समझकर भागे थे हमलावर
मनभावती देवी का आरोप है कि
गांव के अरविंद पुत्र रामकवल, मीरा पत्नी
अरविंद, रामबदन पुत्र सामरथी तथा ब्रह्मसारी गांव निवासी
मुकेश, सम्मेलन पुत्र उमेश साहनी सहित अन्य लोगों ने
मिलकर पिंटू की बेरहमी से पिटाई की। घटना के दौरान पीछे से आ रही उसकी बड़ी भाभी
सीमा देवी मौके पर पहुंच गईं। उन्हें आता देख हमलावर पिंटू को मरा समझकर मौके से
फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर
स्थानीय लोगों गोलू, राहुल और राजेश यादव की मदद से घायल पिंटू को घर
पहुंचाया गया। इसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढेबरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल
कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पिंटूलाल अविवाहित था और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिजनों ने
आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Image Source Here...
इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि जमीन विवाद में यह घटना हुई है। आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया। अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
Share On :
×
13:30
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।