Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Greater GIDA • गोरखपुर / उरूवा • 04-06-2026

‘ग्रेटर गीडा’ बनेगा पूर्वांचल का नया इंडस्ट्रियल हब, 6800 एकड़ में विकसित होगी धुरियापार टाउनशिप, रोजगार-विकास को मिलेगी रफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप की घोषणा की है, जिसे ‘ग्रेटर गीडा’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना पूर्वांचल के औद्योगिक विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। इसका उद्देश्य दक्षिणी गोरखपुर को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है। यह औद्योगिक टाउनशिप 6800 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले कई गांवों को कवर करेगी। इसे ग्रेटर नोएडा मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जहां उद्योगों के साथ आधुनिक शहरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। परियोजना क्षेत्र को सीधे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे परिवहन और माल ढुलाई आसान होगी। प्रस्तावित रेलवे कनेक्टिविटी और फोरलेन सड़कों का नेटवर्क इसे भविष्य के बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करेगा। गीडा प्रशासन चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक सेक्टर विकसित कर रहा है। सेक्टर-5 का विकास लगभग पूरा हो चुका है, जबकि अन्य सेक्टरों में भूमि विकास और आधारभूत ढांचे का निर्माण तेजी से जारी है। सीमेंट, ऊर्जा, उपभोक्ता उत्पाद और अन्य विनिर्माण इकाइयों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश में रुचि भी दिखाई है।

Image Source Here...

इस परियोजना से हजारों करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई जा रही है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। औद्योगिक इकाइयों के साथ परिवहन, व्यापार, सेवा और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।

Image Source Here...

धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप केवल उद्योगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यहां सड़क, बिजली, जलापूर्ति, परिवहन, आवास और अन्य नागरिक सुविधाओं से युक्त आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद गोरखपुर की पहचान धार्मिक और शैक्षणिक केंद्र के साथ-साथ पूर्वांचल के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में भी मजबूत होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब