Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, digital arreste • गोरखपुर / उरूवा • 15-06-2026

आतंकी कनेक्शन बताकर पति-पत्नी को 2 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, गोरखपुर से पुणे आने को कहा, ATS अधिकारी बनकर 5 लाख हड़पे

रूरल न्यूज नेटवर्क साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग पति-पत्नी को आतंकवाद के मामले में फंसाने का डर दिखाकर दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। खुद को NIA और ATS का अधिकारी बताने वाले जालसाजों ने दंपति से 5 लाख रुपए भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर उनके बेटे ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के बैंक खाते का डिटेल निकलवाया जा रहा है। घटना बेलघाट थाना क्षेत्र की है। बेलघाट थाना क्षेत्र के चौतरा तिवारी निवासी शैलेंद्र कुमार तिवारी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता धनुषधारी तिवारी के मोबाइल पर 17 फरवरी 2026 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके आधार कार्ड से जम्मू कश्मीर के एक बैंक में खाता खोला गया है। एक आतंकवादी पकड़ा गया है, उसने आपके खाते में पैसे का लेन किया है।

Image Source Here...

उन्हें अगले दिन पुणे स्थित एनआईए कार्यालय में आकर रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया। धनुषधारी तिवारी ने कहा कि इतनी जल्दी पुणे पहुंच पाना मुश्किल है। तब कॉलर ने बोला कि अभी मेरे सर की कॉल आएगी। उसे रिसीव कर लेना।

कुछ देर बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उस व्यक्ति ने खुद को गोरखपुर एटीएस का अधिकारी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत करते हुए कहा कि अपने सारे डॉक्यूमेंट चेक होने तक डिजिटल अरेस्ट रहेंगे, इसलिए वीडियो कॉल पर बने रहना है। इसी बीच एक और व्यक्ति आया, उसने जांच के नाम पर 5 लाख रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाते हुए कहा कि आरबीआई की रसीद भी देंगे। जांच के बाद खाते में पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

18 फरवरी को धनुषधारी तिवारी ने एसबीआई चरगांवा की पीबी शाखा में अपनी एफडी तुड़वाई और 19 फरवरी को ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर भारतीय रिजर्व बैंक की कथित रसीद और भारत सरकार की मुहर लगे फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए। अगले दिन सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। 2 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहने के बाद दंपति को ठगी का एहसास हुआ। 22 फरवरी को साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Image Source Here...

डिजिटल अरेस्ट से बचने के टिप्स

"डिजिटल अरेस्ट" एक नया फ्रॉड है जहां स्कैमर वीडियो कॉल करके खुद को एनआईए, CBI, ED, पुलिस, कस्टम ऑफिसर बताते हैं। इसके बाद कहते हैं कि वीडियो कॉल पर रहो वरना अरेस्ट हो जाओगे।

1. याद रखें: कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती। पुलिस, CBI, RBI, TRAI किसी को भी वीडियो कॉल पर हिरासत में नहीं रखते। ये 100% फ्रॉड है।

2. कॉल काटें, नंबर ब्लॉक करें। जैसे ही "डिजिटल अरेस्ट", "सीक्रेट केस", "स्काइप वेरिफिकेशन" शब्द सुनें, तुरंत कॉल काटें। डर के मारे कॉल पर बने रहना ही उनका हथियार है।

3. पैसे न भेजें- "सेटलमेंट", "बेल", "वेरिफिकेशन फीस" के नाम पर UPI/बैंक ट्रांसफर मांगेंगे। असली एजेंसी ऐसा कभी नहीं करती।

4. कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शेयर न करें। स्कैमर स्क्रीनशेयर लेकर आपका बैंक ऐप खोलवा लेते हैं। OTP, पासवर्ड स्क्रीन पर न दिखाएं।

5. वेरिफाई करें- कहें "मैं खुद थाने आकर बात करूंगा"। असली अधिकारी मना नहीं करेंगे। नंबर को 1930 पर वेरिफाई करें।

6. तुरंत रिपोर्ट करें- - साइबर हेल्पलाइन: 1930 - वेबसाइट: cybercrime.gov.in - स्क्रीनशॉट, नंबर, बैंक डिटेल सेव करके रखें

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब