-
Thursday, 4th June, 2026
उरूवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गुरुवार शाम उरुवा क्षेत्र के माल्हनपार रोड पर खड़ी टेंपो
से एक युवक का शव बरामद किया गया। यह घटना शाम करीब 7 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और
उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को शाम लगभग 7 बजे सूचना मिली थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा के
आगे माल्हनपार रोड पर खड़ी एक टेंपो में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना
मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने के बाद, पुलिस ने सबसे पहले प्रभारी चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ.
जे.पी. तिवारी से शव का परीक्षण करवाया। डॉ. तिवारी ने जांच के बाद युवक को मृत
घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।
थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा पाठक निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र पुनर्वासी के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद, पुलिस ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।