Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Mother, son, electric wire 10-Mar-2026 03:39 PM

करंट लगने से मां-बेटे की मौत, पशुओं से फसल बचाने को खेत में लगाए थे बिजली के तार

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में मां और बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पशुओं से बचाव के लिए लगाए तारों में उतरे करंट की चपेट में दोनों आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के डढवा गांव में 9 मार्च को दिन में करीब 11 बजे खेत के किनारे काम कर रही मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल खेत के चारों ओर तार लगाए गए थे। जिनमें से एक तार में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Image Source Here...

पशुओं से फसल बचाने के लिए लगाए गए थे तार

जानकारी के अनुसार गांव निवासी दीनदयाल मौर्या पुत्र स्व. रामआधार मौर्या मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके चार बच्चों में मृतक हिमांशु के अलावा दो पुत्र हिमेश, धर्मेश और एक पुत्री रितु हैं। उन्होंने खेत में अपनी मटर की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगाए थे। इसी तार में अचानक करंट उतर आया। खेत के पास काम कर रही उनकी पत्नी और बेटा अनजाने में इस तार की चपेट में आ गए।

Image Source Here...

मृतकों की पहचान

हादसे में दीनदयाल मौर्या की पत्नी रीता देवी (45) और उनके 16 वर्षीय बेटे हिमांशु की जान चली गई। हिमांशु कक्षा 9 का छात्र था और दीनदयाल मौर्या के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सिकरीगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×